मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा ने शहरी विकास के अवयवों को रेखांकित करते हुए

By StateNewsAdmin - Sat Aug 11, 4:27 am

राँची, 28 जुलार्इ, 2012

मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा ने शहरी विकास के अवयवों को रेखांकित करते हुए कहा कि शहरी आबादी में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखते हुए भविष्य की योजनाएँ तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगे भी ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों की ओर लोगोें के स्थानांतरण का प्रवाह बढ़ेगा। अतएव झारखण्ड की नर्इ राजधानी क्षेत्र के लिए नगरीय सुविधा विकसित करने में समेकित दृषिटकोण अपनाएँ। झारखण्ड की नर्इ राजधानी के निर्माण के लिए उसकी योजना एवं प्रारूप पर मुख्यमंत्री श्री अजर्ुन मुण्डा ने आज अपने आवास पर बैठक की। बैठक में पावर प्वार्र्इंट पे्रजेंटेशन के जरिए उन्होंने विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि नर्इ राजधानी में कैपिटल कम्प्लेक्स, आवासीय निर्माण, विधालय एवं संस्थागत विकास, सांस्Ñतिक आयोजन, इंस्टीच्यूषनल एरिया इत्यादि के लिए प्रयाप्त व्यवस्था होनी चाहिए। पानी, बिजली, ड्रेनेज इत्यादि के लिए भी किए जाने वाले व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि इसके लिए अलग से व्यवस्था होनी चाहिए ताकि मरम्मति हेतु मुख्य सड़क की संरचना को कभी भी बदलने की आवश्यकता न पड़े। सड़कों का निर्माण भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए किया जाए।
मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित मास्टर प्लान का अध्ययन करते हुए कहा कि राज भवन हेतु प्रस्ताव अवश्य होने चाहिए साथ ही उसका निर्माण ऐसी जगह किया जाना उपयुक्त होगा जहाँ पर विधान सभा निकट हो। उन्होंने सूचना तकनीक के विकास के लिए 200 एकड़ की योजना पर भी बल दिया। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा हेतु ग्रीन लैंड पर भी बल देते हुए कहा कि भविष्य में भी यह ग्रीन लैंड ही रहे ऐसी व्यवस्था सुनिशिचत हो। फेज-2 एवं फेज-3 की योजना को स्पष्ट करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना, बेसिक टाउनशिप के साथ ही औधोगिक विकास का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने राँची शहरी क्षेत्र के लिए भी मास्टर प्लान बनाने का निदेश दिया ताकि भविष्य में किसी भी क्षेत्र में जनसंख्या का मषरूम ग्रोथ न हो। उन्होंने आधारभूत संरचना के विकास हेतु विस्तृत प्रतिवेदन देने को कहा साथ ही इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निदेष दिया। बैठक में योजना सचिव श्री अविनाष कुमार तथा परियोजना कंसल्टेंट के प्रतिनिधि भी उपसिथत थे।

Leave a Reply