बिहार आर्इ बैंक अस्पताल को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनायें : महामहिम

By StateNewsAdmin - Mon Aug 13, 1:37 am

eye bank,Jharkhand eye bankमहामहिम राज्यपाल डा0 सैयद अहमद ने कहा है कि बिहार आर्इ बैंक अस्पताल को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनायें, जिससे नेत्र रोग से पीडि़त व्यकितयों का र्इलाज यहाँ अच्छी तरह से हो सके। महामहिम राज्यपाल आज राजभवन में बिहार आर्इ बैंक ट्रस्ट की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में महामहिम राज्यपाल के प्रधान सचिव श्री आदित्य स्वरूप, विŸा विभाग के प्रधान सचिव श्री सुखदेव सिंह, स्वास्थ्य विभाग के विषेष सचिव एवं आर्इ बैंक के ट्रस्टीगण उपसिथत थे।

महामहिम राज्यपाल ने आर्इ बैंंक के सचिव को निदेष दिया कि आर्इ बैंक के बेहतर संचालन हेतु देष के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सालय से सम्पर्क कर एक प्रस्ताव बनायें, ताकि सरकार से इस हेतु सहायता राषि प्राप्त की जा सके। बैठक में आर्इ बैंक की सचिव ने जानकारी दी कि हैदराबाद सिथत एल0एम0 प्रसाद नेत्र अस्पताल से इस हेतु प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, परंतु वह काफी महंगा है (लगभग 13 करोड़ रू0 का है)। इस पर बैठक में यह निर्णय हुआ कि प्रस्ताव का क्रियान्वयन तीन स्टेज पर हो तथा इस पर विŸा सचिव की उपसिथति में स्वास्थ्य विभाग में एक बैठक की जाय। महामहिम राज्यपाल ने कहा कि अस्पताल के विकास हेतु बड़ेे संस्थानों एवं व्यकितयों से भी सहायता ली जाय। महामहिम राज्यपाल ने अपने विवेकानुदान मद से ”फैको हैण्ड पीस मषीन के क्रय हेतु 2 लाख 20 हजार रूपये देने की घोषणा की है।
बैठक में बिहार आर्इ बैंक की सचिव ने जानकारी दी कि आँख की बीमारी ग्लूकोमा की पहचान एवं रोकथाम हेतु हमफ्रे फील्ड एनालाइजर मषीन की स्थापना की गर्इ है। इसके अतिरिक्त विगत एक वर्ष में अस्पताल द्वारा 26 आर्इ कैम्प का आयोजन कर 3,751 गरीब व्यकित्यों का र्इलाज किया गया है।
इस अवसर पर 2 ट्रस्टी श्री जी0एन0 मुखर्जी तथा श्रीमती प्रतिभा बक्षी के निधन पर शोक प्रकट किया गया तथा 2 मिनट का मौन रखा गया।

फोटो पी0आर0डी0 सार्इट पर उपलब्ध है।
(श्यामानन्द झा)
जनसंपर्क पदाधिकारी

Leave a Reply