माननीय उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू लालखटंगा, नामकुम रांची में स्वच्छ भारत कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के अंतर्गत उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने श्रमदान किया।
झारखंड की रानी मिस्त्री एवं महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपराष्ट्रपति के समक्ष अपने कार्यों का अनुभव साझा किया | पेयजल एवं स्वच्छता सचिव आराधना पटनायक द्वारा स्वागत संबोधन के बाद उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने स्वच्छ भारत मिशन के उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया |